फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी विशेष शुभ है सावन, भोले को मना लो

Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला, जालाौन
विज्ञापन
-ढोडे़श्वर मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई। यूं तो भगवान भूतनाथ आदि देव हैं, उनकी आराधना ही फल मिलता है लेकिन सावन में शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसके चलते सावन में जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए शिवालयों में भी खास तैयारियां की जा रही हैं। शिवालयों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया जा रहा है। शिवालयों के बाहर मेले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कई जगह तो झूले आदि लग भी गए हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता तैयारी कर ली है। मंदिरों में बेरीकेडिंग लगाई जाएगी, कहीं-कहीं पर सीसीटीवी कैमरों भी लगाए गए हैं। एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी प्रमुख शिवालयों में पुलिस की एक अलग टीम तैनात रहेगी, इसमें महिला पुलिस भी शामिल होगी।  
विज्ञापन


पातालेश्वर और ढो़डे़ेश्वर का होगा अभिषेक
कालपी तहसील के पातालेश्वर और ढ़ोरेश्वर मंदिरों में शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया जाता है। कहा जाता है कि पातालेश्वर की स्थापना अश्वथामा ने की थी। यमुना तट पर स्थित ढोड़श्वर मंदिर का भी विशेष महत्व है।  
भूरेश्वर मंदिर में भी उमड़ेंगे भक्त
 भूरेश्वर महादेव मंदिर जिले का सबस प्रख्यात शिवालय है। इस शिवालय में स्थिापित सफेद पत्थर का शिवलिंग अनोखा ही दिखता है। भूरेश्वर के दर्शनों के लिए जनपद के अलावा औरैया, इटावा और भिंड तक से श्रद्धालु आते हैं। भक्त यहां शिवलिंग पर दूध और लोधेश्वर से लाया गया जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

 आस्था का केंद्र है नर्मदेश्वर मंदिर
जालौन के करीब औरैया रोड पर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि नर्मदेश्वर के दर्शन मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मान्यता के चलते यहां भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रथम सोमवार पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें