फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच के सीएचसी में तीस शैय्या का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है ताकि आपात स्थिति में संभावित रोगियों को इसमें भी रखा जा सके। शनिवार को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, एसपी डॉ. सतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीएचसी का दौरा कर वार्ड की तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कस्बे की गलियों में पैदल गश्त कर लॉक डाउन की स्थिति देखी और सड़कों पर निकले लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कांशीराम कालोनी का भी राउंड लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला के मुताबिक उरई में जिन रोगियों के परीक्षण में संक्रमण पाया जाएगा उन्हें जरूरत पड़ने पर कोंच के इस आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा सकेगा। शनिवार को डीएम और एसपी ने मालवीय नगर इलाके में उन्होंने गलियों में पैदल गश्त की। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, कोतवाल इमरान खान, संचारी रोग प्रमुख डॉ. सत्यप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें