फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए भी जरूरी सामाजिक दूरी

विज्ञापन
जालौनः सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का असर अब शहर ही नहीं गांव-कस्बों में दिखाई देने लगा है - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का असर अब शहर ही नहीं गांव कस्बों में दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि गाव कस्बों में लोग हैंडपंपों के सामने चूने के घेरे में खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

डकोर ब्लाक के ऐरी रमपुरा गांव में सुबह शाम हैंडपंपों के सामने लोगों की भीड़ तो दिखाई देती है लेकिन न कोई हो हल्ला और न ही लड़ाई झगड़ा। महिलाएं पुरुष हो या बच्चे सभी पंप के सामने चूने के घेरे में बाल्टियां लेकर खड़े हो जाते हैं और अपना नंबर आने पर पानी भरकर चल देते हैं। गांव निवासी सावित्री का कहना है कि बीमारी से बचना है तो सावधानी जरूरी है। बुजुर्ग जियालाल बोले, सबकी सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट प्रयास भी करना होगा। प्रधान प्रतिनिधि ओमकार पाल ने बताया कि गांव-गांव जागरुकता का ही परिणाम है कि ग्रामीण में कोरोना से मुकाबले में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें