पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उरई के कोंच में पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी के खिलाफ शुक्रवार को एक और नाबालिग ने यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल कराकर उसके बयान भी दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर इमरान खान ने बताया कि आरोपी रामबिहारी के खिलाफ अब तक कुल तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।
दो और किशोर पुलिस के संपर्क में हैं, जिनकी शिकायत मिलते ही उनकी एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। बता दें कि बीते मंगलवार को कोंच नगर के भगत सिंह मोहल्ले के निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रहे रामबिहारी (63) के खिलाफ दो किशोरों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।