फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सब्जी की दुकान और बेकरी को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चोरों ने नगर स्थित सब्जी व बेकरी की दुकान में घुसकर सब्जी व बेकरी का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चोरों ने पुलिस चौकी के सामने स्थित फुटकर सब्जी मंडी में इरशाद राईन निवासी बजरिया की दुकान का टट्टर तोड़कर उसमें रखे 2 बोरा आलू, 1 बोरा प्याज समेत 12 प्लास्टिक की क्रेट चोरी कर लीं। उधर, मोहल्ला तोपखाना में भूरे की बेकरी है। लॉकडाउन के चलते बेकरी बंद है। जिसका लाभ उठाकर चोर रात में बेकरी का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और चोरों ने बेकरी में रखा सिलेंडर व एलईडी टीवी चोरी कर ली। दुकानदारों ने चोरी की सूचना कोतवाली में पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
घर में घुसे चोर को पकड़ा, मामला दर्ज
जालौन। लॉकडाउन के दौरान सन्नाटे का फायदा उठाकर एक युवक शहजादपुरा निवासी विनोद कुमार के घर शुक्रवार रात चोरी के इरादे से घुस गया। युवक के घर में घुसने पर हुई आहट के कारण गृहस्वामी की नींद टूट गई और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से गांव के ही उत्तम सिंह को पकड़ लिया और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें