कुठौंद। थाना क्षेत्र के खेराकनार गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में स्थापित संगमरमर की मूर्तियां अराजकतत्वों ने दो दिन पहले चोरी कर मंदिर के पास ही खेत में छिपा दी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर खेत से मूर्तियां बरामद कर जेल भेज दिया।
कुठौंद के खेराकनार गांव में रामजानकी मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की जानकारी होने पर कंझारी चौकी इंचार्ज दिनेश गिरि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की और गांव के ही अनूप सेंगर पुत्र धीरेंद्र, विवेक पुत्र सर्वेश को पकड़ लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मूर्ति भी बरामद की हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों को फंसाने के लिए मूर्तियां चोरी कर छिपा दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।