फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरों ने दो घरों से पार किए जेवर-नकदी

Sun, 25 May 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर में चोरियां होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर-नकदी पार कर दिए। सुबह जब गृहस्वामियों ने बिखरा सामान देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी उजागर कोस्टा के घर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से उठा लिए और भाग गए। सुबह जब वह जागे तो बिखरा सामान व गायब बक्सा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से करीब अस्सी हजार का माल पार कर ले गए हैं। बक्सा कुछ दूरी पर टूटा पड़ा मिला है।
जबकि पड़ोसी परवेज के घर में घुसे चोरों ने करीब एक लाख जेवरात पार कर दिए और कुछ सामान भी ले गए हैं। एक साथ दो घरों में हुई चोरी की जानकारी पर सीओ एके सिंह व कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लोगों को कहना है कि पहले हुईं चोरियों को भी कोतवाली पुलिस अभी तक नहीं खोल पाई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सीओ एके सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें