फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंद घर से चोरों ने जेवर-नकदी पार की

Mon, 29 Apr 2024 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में बढती चोरी की घटनाओं को रोकेने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। वहीं, लगातार वारदातों को अंजाम देकर चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बंद घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी जब लौटा तो बिखरा सामान व जेवर नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी श्याम बिहारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नरेश बाथम के मकान में किराये पर रहता है। 24 अप्रैल को वह अपनी पत्नी पुष्पा के साथ निजी काम से झांसी गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उसके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, चांदी की चूड़ी व करीब 70 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें