फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी के व्यापारी पर डेढ़ करोड़ रुपये न देने का लगाया आरोप

Mon, 29 Apr 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कमीशन एजेंट के माध्यम से झांसी में एक फर्म को गल्ला मंडी के व्यापारियों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का गल्ला बेचा था। व्यापारी अब भुगतान नहीं कर रहा है। व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी प्रेमदास गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी नवीन गल्ला मंडी में पंजीकृत फर्म हैं। जिसके माध्यम से वह विभिन्न फसलों की खरीद फरोख्त करते हैं। मंडी के व्यापारियों को गेहूं बेचना था, इसलिए झांसी के कमीशन एजेंट अनिल अग्रवाल ने व्यापारियों से संपर्क किया। बताया कि झांसी की एक फर्म में गेहूं बिकवा देगा।
बताया कि सारी बातें तय होने के बाद उन्होंने अपनी फर्म के माध्यम से अप्रैल माह में 51 लाख 93 हजार 20 रुपये कीमत का 2,099 क्विंटल गेहूं उक्त फर्म को भिजवा दिया। गेंहू उनकी फर्म के गोदाम पर रखवा दिया गया। इसी तरह महेशचंद्र अग्रवाल निवासी पुरानीहाट ने अपनी फर्म से 32 लाख 58 हजार 555 रुपये कीमत का 1,319 क्विंटल गेहूं भी उक्त फर्म में भिजवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा मायादेवी गुप्ता निवासी बापूसाहब ने अपनी फर्म के माध्यम से 64 लाख 65 हजार 216 रुपये कीमत का 2,618 क्विंटल गेहूं उसी फर्म को भेज दिया। व्यापारी ने माल के गोदाम पर पहुंचने के तुरंत बाद भुगतान का वादा किया था। लेकिन उसने भुगतान नहीं किया। जब उसे फोन किया तो वह टालमटोल करने लगा। गल्ला मंडी के व्यापारियों ने उक्त फर्म के स्वामी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गेहूं वापस दिलाने अथवा एक करोड़ 49 लाख 17 हजार 491 रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल विमलेश कुमार ने कहा कि व्यापारियों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें