फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर से लाखों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। पैतृक गांव गए किरायेदार के बंद घर से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। किरायेदार जब घर पहुंचा तो टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अंगुरी गांव निवासी पुत्तीलाल परिवार सहित कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनीगंज में रामदेवी के मकान में किराये पर रहते हैं। वहीं, मकान मालिक बाहर रहते हैं। 08 मई को गांव में कार्यक्रम होने पर पुत्तीलाल पत्नी के साथ गांव गए थे। तभी 10 मई की रात घर में घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरों में रखे बक्से से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी। रविवार को पुत्तीलाल जब कालपी पहुंचे और टूटे ताले व बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें