टीहर स्थित मंदिर खाली पड़ा भगवान का सिंहासन।
- फोटो : ORAI
रामपुरा। राधाकृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर से राधाकृष्ण की मूर्तियां व मुकुट चोरी कर लिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने गए तो मंदिर में रखी मूर्तियां गायब देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर में पंचायत भवन के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार रात चोरों ने राधाकृष्ण मूर्तियां व मुकुट चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी श्रीगोपाल दीक्षित जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में रखी राधाकृष्ण की मूर्तियां गायब देख उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गांव के लोगों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व भी इसी राधाकृष्ण मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थी। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया था। चोरी हुई मूर्तियों का वजन सवा दो किला बताया जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया इस मंदिर का निर्माण राजा रामपुरा रामसिंह जू देव ने करवाया था। पुजारी श्रीगोपाल दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा
मंदिर से हुई मूर्ति चोरी के मामले में चर्चा है कि पुलिस ने कुछ चोरों को पकड़कर चोरी गई मूर्तियां बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। पुलिस अभी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दे रही है। जबकि क्षेत्र में चोरों को पकड़े जाने व मूर्तियां मिल जाने की खासी चर्चा है।