फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर लाखों की जेवर-नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो - 03 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के धरमपुरा जागीर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान घर के दो कमरों में सो रहे परिजन की कुंडी बाहर से लगा दी गई। इसके बाद चोर मंदिर के बगल वाले कमरे में रखे नकदी और जेवरात लेकर भाग निकले। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार में खलबली मच गई। परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाकर सो गया था।
विज्ञापन


धरमपुरा जागीर गांव निवासी रामरूप राठौर के घर में वह पत्नी ऊषा, पुत्र हनुमंत सिंह और बहू खुशबू के साथ रहते हैं। रात में परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने दो कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी और तीसरे कमरे में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिजन जागे तो कमरों की कुंडी बाहर से लगी मिली। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले।

परिजनों के मुताबिक, चोरी गए सामान में चार पुरुषों और चार महिलाओं की आठ सोने की अंगूठियां, सोने के अन्य आभूषण, चांदी की तोड़ियां, बिछिया सहित दूसरे जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये भी चोरी हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया, रात में हुई चोरी

परिवार ने करीब 20 दिन पहले ही मकान बेचा था। वहीं, घटना वाली रात हनुमंत सिंह के बेटे सुमित का पहला जन्मदिन मनाया गया था। घर में जन्मदिन की खुशियां थीं, लेकिन रात में चोरी की वारदात से परिवार की खुशी चिंता में बदल गई। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। टीमों को लगाया गया है वह जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें