फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक किमी. बिजली के तार काट ले गए चोर, 25 गांव की आपूर्ति ठप

Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
खेत में पड़े टूटे पड़े खंभे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जालौन। रविवार रात चोर उदोतपुरा खकसीस 33 केवी बिजली के लगभग एक किमी दूरी के बिजली का तार काट ले गए। एचटी लाइन का तार चोरी होने के आसपास के 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली के तार चोरी होने की सूचना जेई व एसडीओ ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोंच मार्ग पर उदोतपुरा बिजलीघर से खकसीस के लिए 33 केवी की लाइन निकली हुई है। रविवार रात चोरों ने ग्राम तामां व सुढ़ार के बीच में लगभग एक किमी दूरी की ट्रिपल लाइन (कुल लगभग तीन किमी) 33 केवी की लाइन के तार काट लिए। खेतों से निकली एचटी लाइन के तार कटने की सूचना मिलने पर जेई रमाकांत वर्मा, एसडीओ राम सुधार ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि लगभग 960 मीटर दूरी के लाइन के तीनों तार चोरी हो गए हैं। तारों को निकालने के चक्कर में बिजली के 11 पोल इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। तामां से सुढ़ार के बीच रामकुमार पचौरी तामां, रामू सुढ़ार व एक अन्य खेत के बीच बिजली के तार चोरी होने से बिजली विभाग की पेट्रोलिंग टीम व मलकपुरा छिरिया सलेमपुर पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

चोरों ने ट्रैक्टर की मदद से लगभग एक किमी बिजली की लाइन चोरी कर ली और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद भी बिजली व पुलिस विभाग को भनक तक नहीं लगी। तार चोरी होने व पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की रात करीब दो बजे से पूरी तरह ठप है। एसडीओ राम सुधार ने बताया कि 33 केवी के बिजली तार चोरी व 11 पोल व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत छिरिया मलकपुरा चौकी पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें