फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की खिड़की काटकर चोरों ने एक लाख का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मोहल्ला आराजीलेन में सूने घर की खिड़की काटकर घुसे चोरों ने कमरे में रखा हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसी बीच मकान मालिक के भाई के आाने और शोर मचाने पर एक चोर को मोहल्लेवालों नेे दबोच लिया। गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गया सामान बरामद करा कर उसे दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आराजीलेन निवासी लल्लूराम पुत्र गोविंदी ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके ससुर की तबियत खराब होने के कारण मंगलवार को वह परिवार के साथ ससुराल कमसेरा गया था। वह अपने भाई को घर में लेटने के लिए कह गया था। रात में जब भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला तो लगा हुआ है लेकिन लोहे की खिड़की काटकर चोर सामान समेट ले गए हैं। उसने शोर मचाया तो मोहल्लेवालेे इकट्ठा होनेे लगे। एक चोर भागते समय चबूतरे सेे नीचेे गिर पड़ा। मोहल्ले वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें