फोटो 43- चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। स्रोत परिजन
गोहन थाना क्षेत्र के गोरा भूपका गांव का था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के गोरा भूपका गांव में बुधवार रात रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला टूटकर उसमें रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो कमरे में बिखरा सामान व जेवर-नकदी गायब देखा। सीओ ने थाना पुलिस के साथ जांच की।
गोरा भूपका गांव निवासी लल्ला सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने नाती व अन्य परिजनों के साथ घर में सो रहा था। देर रात घर में घुसे चोरों ने दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की आठ चूड़ी, तीन हार, चार जंजीर, 13 अंगूठी, दो माला, 15 जोड़ी बिछिया, सुपारी, करीब साठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब वह सोकर जागे तो चोरों द्वारा फैलाया गया सामान देख वह कमरे में पहुंचा तो सामान गायब देख उसे चोरी होने की जानकारी हुई। उसने बताया कि चोर उसके घर से लाखों रुपये का माल समेट ले गए हैं। सीओ राम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।