फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिवाली पर सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम, अफवाहों पर न दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दिवाली को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कोई घटना न हो इसके लिए जिले भर में पुलिस प्रशासन निगरानी कर रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स को लगाया गया है। लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इससे किसी भी घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। धनतेरस से पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बताया कि जिले भर के नगरों व कस्बों भीड़भाड़ वाले इलाकों में 150 कांस्टेबल व एक प्लाटून पीएसी, करीब 50 उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



आतिशबाजी की दुकानों के पास सुरक्षा के लिए खड़ी दमकल व पानी टैंकर
उरई। दिवाली पर आतिशबाजी चलाने का रिवाज है। इसको लेकर जिले भर त्योहार को लेकर जमकर आतिशबाजी खरीदी जा रही है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले भर में 56 आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैँ। इस बार इन सभी दुकानों पर आबादी क्षेत्र के बाहर लगाया गया है। इसके साथ ही दुकानों को एल सेफ में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हर एक मार्केट में एक दमकल गाड़ी व पानी का टैंकर, बालू आदि सामग्री रखी गई है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।


वृद्धा आश्रम में भी घर जैसे माहौल में दिवाली मनाएंगे बुजुर्ग
उरई। शहर के राठ रोड पर संचालित वृद्धा आश्रम में करीब 110 बुजुर्ग रहते हैं। दिवाली के त्योहार को लेकर आश्रम में भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को दिवाली पर्व होने पर सभी बुजुर्गों के लिए मिठाई, पकवान व अन्य चीजों का इंतजाम किया गया है। बुजुर्गों को घर जैसा महसूस हो इसके लिए मिट्टी के दिए मंगवाए गए हैं। सुबह से ही पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें