उरई। कोहरा अभी शुरू नहीं हुआ है। रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों में कटौती कर दी है। जबकि एक ट्रेन को निरस्त किया है। सोमवार को कोहरे के कारण ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल निरस्त रही।
इन ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण कई संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अभी कोहरा शुरू नहीं हुआ है। फिर अभी से ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि सहालग चल रही है।
झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस को तीन दिसंबर से 40 दिन के लिए निरस्त किया गया है।
जबकि झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 11109 -10 इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरों में 23 फरवरी तक फेरों में कटौती की है। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल के भी फेरों में कटौती की गई है।