फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई स्याही, बैंकों ने खड़े किए हाथ

Thu, 17 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
डाकघर परिसर में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। रिजर्व बैंक के उंगली में स्याही लगाने के निर्देश के दो दिन बाद भी जिले में चुनाव में लगने वाली विशेष स्याही बैंकों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे बैंक अब केवल अपने खाता धारकों के ही नोट बदल या जमा कर रहे हैं। बैंकों में पैसे बदलवाने के लिए कुछ पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों को पैसे बदलने के लिए बैंकों की लाइन में लगाने की सूचना के बाद आरबीआई द्वारा बैंकों में आने वाले हर आदमी के हाथ में विशेष स्याही लगाने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


इस नियम के बाद हालांकि बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ में थोड़ी कमी जरूर आई पर इस दौरान स्याही उपलब्ध न कराने से अधिकतर बैंकों ने अपने पुराने खाता धारकोें के ही पैसे बदलने और जमा करने की बात कह दी। इससे आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। जिले के अधिकतर बैंकों में रोजाना लगने वाली भीड़ अब कम होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें