फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एट-कोटरा मार्ग पर पांच घंटे लगा जाम, लोग रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एट-कोटरा मार्ग पर शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे डंपर खराब होने की वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो लगभग पांच किलोमीटर तक फैल गई। इसका असर आसपास के गांवों तक हुआ।
विज्ञापन

डंपर मुख्य मार्ग पर ही खराब हुआ। इस कारण एक तरफ का मार्ग लगभग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हुआ। नतीजा हर तरह के छोटे वाहन, बसें, कारें और ट्रैक्टर जगह पर ही थम गए। लगभग 100 वाहन इस जाम में घंटों तक फंसे रहे। इस कारण लोगों ने भारी असुविधाओं का सामना किया। जाम लगने की सूचना मिलने पर एट व कोटरा थाने की पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करवाने का प्रयास किया।
पुलिस ने मिस्त्री बुलाकर ट्रक की खराबी ठीक करवाकर मार्ग साफ किया। लगभग चार घंटे तक प्रयास किया गया। जिसके बाद जाम धीरे-धीरे खुलने लगा। जाम खुलने के बाद भी लगभग एक घंटे तक वाहन धीरे-धीरे ही निकल पाए, जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान आसपास के गांवों के लोगों ने भी जाम खुलवाने में पुलिस की मदद की। कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि डंपर खराब होने से जाम लग गया था। पुलिस ने डंपर को हटवाकर जाम को खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें