फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला व बेटियों के हक में चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ दिलाने में न हो कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) अपर्णा यादव सोमवार को जिले में रहीं। इस दौरान उन्होंने कई जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला व बेटियों के हक में चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ दिलाने में कोताही न करने की भी हिदायद दी।
विज्ञापन

अपर्णा यादव ने कलक्ट्रेट स्थित वन स्टाप सेंटर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन को निर्देशित किया कि यहां रुकने वाली महिलाओं व युवतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बेटियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद वह जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। सीएमएस डॉ. एनआर वर्मा व अन्य चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी। उन्होंने नवजात कन्या का जन्मोत्सव मनाया। अस्पताल में जन्मी बच्चियों के नाम से केक काटा और उनकी माताओं को भी पुरस्कार देकर बेबी किट व पोषण टोकरी भी दी।
उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी और इसका लाभ लेेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने तक हर स्तर पर सहायता प्रदान करना है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. संजीव प्रभाकर, सहायक नर्सिंग अधीक्षक हृदय नारायण राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन



महिला बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए


उरई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल ने जिला कारागार के महिला बंदीगृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों की रहन-सहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, खानपान व विधिक सहायता से जुड़ीं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। साथ ही उन्हें जेल नियमावली के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जो महिला बंदी कानूनी जानकारी के अभाव में जेल में हैं, उनके लिए निःशुल्क विधिक सहायता तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें मिलना चाहिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें