फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी कालपी हाईवे पर लगता है जाम

विज्ञापन
कालपी मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। लॉकडाउन के दौरान भी कालपी के अधूरे हाईवे पर लोगों को जाम के झाम से निजात मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चार दिन से अधूरे हाईवे पर रुक रुक कर जाम लग रहा है। इससे अनाज लादे वाहनों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी खासी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि घंटों हाईवे पर जाम लगा रहता है और कोई जाम खुलवाने नहीं आता।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन-2 के बाद से अधूरे हाईवे पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। कार्य में प्रगति ोने व मौरंग घाट चालू होने से मौरंग की गाड़ियों की संख्या भी बढ़ गई है, ऐसे में रोज जाम लगना आम बात हो गई है। शनिवार से लगातार हाईवे पर रुक रुक कर जाम लग रहा है। मंगलवार को भी सुबह से जाम के हालात बने रहे। दोनों तरफ की सर्विस लेन जाम होने से लोग घंटों जाम में फंसे नजर आए। इलाकाई लोगों का आरोप है कि जब कोई वीआईपी जाम में फंसता है तभी हाईवे पर पुलिस दिखती है और जाम खुलवाने आती है। वरना यहां ट्रैफिक व पुलिस का कोई भी सिपाही नजर नहीं आता। इस संबंध में कोतवाल मानिक चंद्र का कहना है कि हाईवे पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है, हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से परेशानी हो रही है। फि र भी पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाए है।

कालपी में ट्रक मे पर भरकर जाते मजदूर व उनके परिजन। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें