रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, सीएमएस बोले-जानकारी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिला अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा ठप रहने के कारण मरीजों में नाराजगी फैल गई। दरअसल रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर थे, लेकिन सीएमएस का कहना है कि उन्हें अवकाश की जानकारी नहीं है,जबकि रेडियोलॉजिस्ट कह रहे है कि वह अवकाश का प्रार्थनापत्र देकर आए है।
शनिवार को अल्ट्रासाउंड के लिए नियुक्त डॉ. सौरभ कुमार अवकाश पर थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन को उनकी अनुपस्थिति की कोई सूचना नहीं मिली। इसके चलते अल्ट्रासाउंड रूम में ताला लगा मिला और मरीज सुविधा के बजाय निराशा के शिकार हुए। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि डॉ. सौरभ के अवकाश या कार्य पर न आने की सूचना नहीं मिली, इसलिए जवाब मांगा जाएगा। वहीं, डॉ. सौरभ कुमार का कहना है कि उन्होंने पहले ही अवकाश का प्रार्थनापत्र जमा कर दिया था।