फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो घरों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 06 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कदौरा। थाना पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 6,400 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना कदौरा में 21 जून को बसरेही गांव निवासी विमल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके घर व गांव के देवनारायण के घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कदौरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी नीलेश राजपूत के रूप में हुए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ कार से ग्राम बसरेही पहुंचकर दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी में उसे 10 हजार रुपये हिस्से में मिले थे, जिनमें से कुछ रुपये वह खर्च कर चुका था। शेष 6,400 रुपये पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें