फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरियों का नहीं हो पा रहा खुलासा, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में हो रहीं लगातार चोरियों का खुलासा न होने से लोग दहशत में हैं। हालत यह है कि डर के मारे रात भर जागना पड़ रहा है। नगर में बाइक चोर और बैटरी चोर भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी संजीव कुमार 11 दिसंबर को साले के शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोंच के ग्राम अंडा गए थे। घर पर लगभग 35 लाख रुपये के जेवर अलमारी में रखे थे। उसी रात चोरों ने सूने घर के सामने के मुख्य दरवाजे व अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 246 ग्राम सोने के जेवर व दो किग्रा चांदी के जेवर समेत 40000 रुपये नकद चोरी कर लिए थे। चोरी से पूर्व चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के केबल व वाईफाई वायर भी काट दिए थे।



29 जनवरी को भवानीराम बंबा के पास निवासी मुस्तकीन परिवार के साथ भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गुरसरांय गए थे। रात में चोर छत से ऊपर पहुंच गए। चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये, 200 ग्राम चांदी और दो अंगूठी चोरी कर ली थीं। चोरों ने उरई रोड स्थित घर की पहली मंजिल के तीन ताले और अलमारी का ताला तोड़ा था। सात दिसंबर को मोहल्ला जोशियाना में भागवत कथा सुनने गई सोमवती गुप्ता की लगभग तीन लाख रुपये कीमत की जंजीर चोरों ने पार दी थी।
विज्ञापन





कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी कीटनाशक विक्रेता बृजनंदन पटेल उर्फ नीतू हाल निवासी मोहल्ला बालमभट्ट 11 नवंबर को परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। 18 नवंबर को जब वह मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे और कमरे का ताला टूटा था। चोरों ने घर में रखे 30 हजार रुपये और सोने की जंजीर व तीन अंगूठी चोरी कर ली थीं।


तीन नवंबर को चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी हर्षवर्धन गुप्ता के घर और दुकान को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये नकद और सोने की दो अंगूठी, जंजीर, पेंडल, चांदी की पायल समेत 100 ग्राम चांदी चोरी कर ली थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसमें चोर का चेहरा भी दिख रहा था। यह घटना उस समय हुई जब दुकानदार हर्षवर्धन परिवार के साथ रात में क्षेत्र के गांव छिरिया सलेमपुर गए थे।

इसके अलावा नगर में बाइक चोर भी सक्रिय हैं। 12 नवंबर को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी इंद्रपाल की सीएचसी से बाइक चोरी हुई थी। औरेखी निवासी भारत सिंह की बाइक 13 नवंबर को सीएचसी से चोरी हुई थी। 22 नवंबर को जगतपुरा बुजुर्ग निवासी आशीष कुमार की गैरेज में खड़ी बाइक चोरी हुई है। 23 नवंबर को अलाईपुरा निवासी कृष्ण कुमार की उरई रोड स्थित गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चोरी हो गई। 29 जनवरी को जैनेंद्र कुमार की चुंगी नंबर चार के पास स्थित दुकान से बाइक चोरी हुई थी। 30 जनवरी को खंडेराव निवासी राजाबाबू की बाइक सब्जी मंडी से चोरी हुई है। तीन फरवरी को सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम तरसौल निवासी अनुरूद्ध कुमार की बाइक मेला ग्राउंड के बाहर से चोरी हुई थी। वहीं, 29 जनवरी की रात सहावना का निवासी अंकित व मोहित के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन





वर्जन


चोरियों का खुलासा करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।

शैलेंद्र बाजपेयी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें