फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईजीआरएस निस्तारण में जालौन जिला प्रदेश में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद जालौन को माह जनवरी 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद के सभी 18 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण अनिवार्य है। इसके तहत जांच अधिकारी मौके पर जाकर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं।

उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार पर्यवेक्षण कर शिकायतों के गहन व निष्पक्ष निस्तारण पर जोर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगे भी इसी तरह पारदर्शी और प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें