फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदूक का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। घर में पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 10000 रुपये समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर छिरिया चौकी में दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी वीरू ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उसके परिवार के सभी सदस्य खाना खा पीकर सो गए। रात में किसी समय पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 10000 रुपये समेत पायल, छिरिया, कुंडल आदि चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने मौके का मुआयना किया और आसपास लोगों से पूछताछ की है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें