कालपी। नगर में सर्दी के चलते पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार रात चोरों ने नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में सूने घर को निशाना बनाते हुए जेवर-नगदी सहित लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती में मोहन लाल रहते हैं। वह पेशे से किसान हैं। बुधवार की रात वह मकान में ताला डालकर चौरासी गुंबद के पास खेतों की रखवाली के लिए परिवार के साथ गया हुआ था। सूने घर में चोर छत के रास्ते से घुसे और कमरे का ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुरा ले गए।
मोहन लाल गुरुवार की सुबह घर आया, तो कमरे के ताले टूटे देख उसे चोरी का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मोहन लाल ने बताया कि चोर घर से चांदी का विछुवा, पायल, सोने की अंगूठी व 10 हजार रुपये सहित करीब एक लाख का माल चुरा ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिली है जांच की जा रही है।