फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे हेल्थ यूनिट में खिड़की तोड़कर चोरी

विज्ञापन
फोटो-14-अस्पताल की इसी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे चोर। संवाद
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन स्थित हेल्थ यूनिट में मंगलवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर फार्मासिस्ट के कक्ष में रखे कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर आरपीएफ को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोर गांधी इंटर कॉलेज के मैदान की ओर से अस्पताल परिसर में पहुंचे और पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट के केबिन को निशाना बनाया और वहां रखा कंप्यूटर सिस्टम तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। घटना के समय अस्पताल में ड्रेसर दूसरे कक्ष में सो रहा था, लेकिन उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब वह जागा तो अस्पताल का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद चिकित्सक को सूचना दी गई। रेलवे चिकित्सक डॉ. देव कौशिक ने आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे परिसर के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें