फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने चौकी इंचार्ज पर लगाया पचास हजार रुपये लेने का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चार माह बाद जेल से छूटे युवक ने चौकी इंचार्ज पर पचास हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने उसे एक मामले में जेल भेज दिया था और रुपये और अन्य सामान पुलिस ने अपने पास ही रख लिए थे। अब चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण हो गया है। उसने सीओ से रुपये और सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी चैलापुर निवासी रामगोपाल सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह बीमार रहता है। उसका कानपुर में इलाज चल रहा है। रुपये न होने पर उसने जमीन बेचकर 50 हजार रुपये इकट्ठा किए और 28 मार्च को वह रुपये लेकर इलाज कराने के लिए कानपुर जा रहा था। उसके पास आधार कार्ड, पेनकार्ड और अन्य सामान भी था।
वह बस का इंतजार कर रहा था। उसके खिलाफ किसी ने शिकायत की थी, जिसमें पुलिस उसे पकड़कर ले गई। उसके रुपये व अन्य कागजात पुलिस ने अपने पास रख लिए। रात में उसे चौकी से थाने भेजा और फिर जेल भेज दिया। 28 जुलाई को उसने जेल से वापस आने के बाद चौकी पर जाकर अपने रुपये और अन्य कागजात की जानकारी की तो उसे बताया गया कि पहले वाले चौकी प्रभारी का स्थानांतरण हो गया है। रुपये व सामान के बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई। तबसे वह परेशान हो रहा है। सीओ से उसके रुपये व सामान दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें