फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवती ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों से जान को खतरा बताया है। युवती का कहना है कि उससे पति व ससुरालियों को अगर कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके घरवाले होंगे। वीडियो वायरल होने के बाद जिले भर में चर्चा रही।
विज्ञापन



रेढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें बताया कि उसने गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग के बाद घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर विवाह कर लिया है। युवती ने यह भी बताया कि परिवार में केवल उसकी मां ही इस शादी से सहमत थी। कहा कि उसे और उसके ससुराल वालों को मायके वालों से खतरा है। उनके साथ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार उसके पिता, बाबा और बहन के ससुर होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें