फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव कस्बे के कटरा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


कटरा मोहल्ला निवासी राघवेंद्र (18) शुक्रवार सुबह दूध लाने के बाद चाय-नाश्ता कर करीब आठ बजे दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। उस समय घर में उसकी मां मौजूद थीं, जबकि पिता समेत अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे।
कुछ देर बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने राघवेंद्र को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही वह चीखती हुई बाहर आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था, ऐसे में इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। राघवेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी लोडर गाड़ी से पुराने टायर और कबाड़ के सामान की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नदीगांव राजकुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें