फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुठौंद। घर के कमरे में मफलर के फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा मिहौना रोड निवासी अजय कुमार (29) ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। छोटे भाई विजय ने बताया कि उसका भाई मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बताया कि वह कुछ समय से शराब पीने का आदी हो गया था। इससे आए दिन विवाद हो जाता था। रात में भी वह शराब पीकर घर आया और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

सुबह दरवाजा न खुलने पर झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उसके दो बेटियां हैं, जिसमें एक बोल नहीं पाती है। युवक की मौत से पत्नी शालिनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें