फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में शामिल होने आए युवक को पीटा, रेफर

विज्ञापन
कुठौंद में घायल सनी अवस्थी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। तिलक समारोह में शामिल होने गेस्ट हाउस आए युवक को तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार शाम मदारीपुर निवासी शिवानंद तिवारी के पुत्र का तिलक समारोह चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए कुठौंद निवासी शनि अवस्थी भी आया था। शनि की किसी बात पर अशोक चतुर्वेदी, आयुष, अभिषेक व एक अज्ञात युवक से कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। चारों लोगों ने लाठी डंडों से शनि को मार मारकर मरणासन्न कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शनि को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अशोक, आयुष, अभिषेक चतुर्वेदी व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें