शहर में सामूहिक शादी में जोड़े को आशीर्वाद देते अतिथि
- फोटो : ORAI
उरई। वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के बैनर तले जेल रोड के पीछे स्थित ग्राउंड में सामूहिक शादी समारोह में 19 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें सात जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 12 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। सभी जोड़ों को उपहार में गृहस्थी के काम आने वाली सामग्री भेंट की गई।
सामूहिक विवाह समारोह में राहुल संग शिवानी, अजय संग महिमा, अजय संग प्रिया, नवनीत संग पूजा, अजय संग रेखा, अवनीश संग राधा, सतेंद्र संग अंगूरी ने एक दूसरे संग सात फेरे लेकर सातों जन्म साथ निभाने का वादा किया तो आरिफ संग रोशनी, कबीरउद्दीन संग आमना, शेख मुहम्मद संग सायरा बानो, फिरोज संग मदीना, रफीक संग रेशमा, जाहिद मंसूरी संग रिजवाना, राशिद अली संग नेहा परवीन, जीत कुमार संग प्रिया, मुजीद खान संग नाजनीन, अकरम पुत्र गुलबसा, शफीक संग शमा, कल्लू संग हिना ने निकाह कबूल किया। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह अटागांव, हमीद शाह कादरी, दरयाब सिंह, वीरसिंह, संतोष कुमार, युसुफ अंसारी, बदरुद्दीन, आशिक हुसैन, सज्जन भाई आदि रहे।