फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाथ जोड़कर गुहार लगाता रहा युवक, छात्र डंडों से पीटते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के इकलासपुरा चौराहे का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें स्कूल ड्रेस पहने कुछ छात्र एक युवक को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन छात्र उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारते रहे।
विज्ञापन


घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रों के उत्पात से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

शहर में इन दिनों मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और इनके वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एक दिन पहले कोतवाली के बाहर भी मारपीट की घटना हुई थी, वहीं कालपी रोड पर चौरसी गांव मोड़ के पास छात्रों के बीच लाठी-डंडे चलने का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, सीओ राजीव कुमार का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें