फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देख छत से कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अचानक आई माधौगढ़ पुलिस को देखकर उसकी पिटाई से बचने के लिए युवक ने छत छलांग लगा दी। पैर में फैक्चर होने से परिजनों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि जुआ की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन

माधौगढ़ कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी पवन राठौर के घर पर जुआं खेलने की सूचना किसी ने कोबरा पुलिस को दी। सिपाही विजय राज व पुष्पेंद्र सिंह, पवन राठौर के मकान की छत पर पहुंच गए। वहां मौजूद युवकों की पिटाई शुरू कर दी। बचने के लिए पुष्पेंद्र पुत्र रामप्रकाश ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके पैर में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें