फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब होने से बिना राशन के लौटे कार्डधारक

विज्ञापन
जालौन में राशन कोटेदार के दुकान के बाहर लगी भीड - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। राशनकार्ड धारकों को निशुल्क चावल मिलने का काम बुधवार से शुरू हो गया। जल्दबाजी के चक्कर कई जगह पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग (निर्धारित सामाजिक दूरी) का पालन नहीं किया। एक जगह ई-पॉस मशीन खराब होने से कई लोगों को इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मुफ्त चावल मिलने की खबर पर राशन दुकानों पर राशनकार्ड धारकों की भीड़ जुट गई। उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा। इसके बावजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर मखौल बनाया। कोटेदार गिरजा देवी की ईपॉस मशीन खराब हो गई। इसके कारण 125 राशनकार्ड धारकों को ही राशन वितरण हो सका।
कार्डधारक राजा चरन, संगीता, मुन्नी, पुष्पा, रामप्यारी, मनीष, नूर मुहम्मद आदि ने बताया कि सुबह नौ बजे से इंतजार कर रहे थे लेकिन अपराह्न तीन बजे तक उन्हें चावल नहीं मिल सका। अब उन्हें चावल कब मिलेेगा, यह बताने वाला भी कोई नहीं है। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि मशीन की बैट्री खराब हो गई थी। आज बैट्री उपलब्ध नहीं हो सकी है। गुरुवार से वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कदौरा के अनुसार, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने नगर में स्थित धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार व विनोद पुरवार की राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में कार्डधारकों की भीड़ देकर कर नाराजगी जताई। साथ ही राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सामाजिक दूरी बनाए और बगैर हाथ धुलवा, मशीन में अंगूठा न लगवाए। वही दुकानों में नोटिस बोर्ड पर सूचना अंकित न होने एक विक्रेता को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें