फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

कदौरा। शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि युवक शराब का लती बताया जा रहा है। इस कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ तीन माह से मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवसिंह (30) पुत्र मुन्ना निषाद किसानी करता था। उसने गुरुवार रात नौ बजे अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों के मुताबिक शिव सिंह देर शाम शराब पीकर आया और चुपचाप अपने कमरे चला गया था। पुलिस ने बताया कि घरवालों के मुताबिक शिव सिंह अक्सर शराब पीता था। जिस कारण उसकी पत्नी निर्मला तीनों बच्चों को लेकर तीन माह पूर्व ही मायके हमीरपुर चली गई थी। थाना प्रभारी का कहना है कि हो सकता है कि त्योहार पर पत्नी की याद में ही फांसी लगाई हो फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घरवाले कोई सटीक कारण नही बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें