फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती के परिजनों ने शादी से किया इन्कार तो युवक ने काटी हाथ की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। युवती के परिजनों के शादी करने से मना करने पर युवक ने शुक्रवार को हाथ की नस काट ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छोटू (20) का कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सजातीय युवती से प्रेम-प्रसंग है। दोनों ने शादी की बात की तो परिजन विरोध करने लगे। इस पर दोनों कैलिया थाना पहुंचे और पुलिस से शादी करवाने की बात कही। पुलिस ने क्षेत्र की बात न होने की कहकर उन्हें चलता कर दिया।
इसके बाद गुरुवार को दोनों कोंच पहुंचे। इस पर पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। परिजन कोतवाली पहुंचे और कुछ समय बाद शादी करवाने की बात कहकर लड़की को साथ ले गए। युवक अपने घर पहुंचा और शुक्रवार को फिर लड़की के परिजनों से शादी करने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर युवक छोटू ने हाथ की नस काट ली। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं, कैलिया थानाध्यक्ष अतुल राजपूत ने बताया कि युवक और युवती उनके थाने पर आकर शादी कराने की बात कह रहे थे। उनके क्षेत्र का मामला न होने पर उन्हें कोंच जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें