फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 भूपेंद्र सिंह रजक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के गांधी नगर निवासी एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी जलबिहारी रजक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनका इकलौता बेटा भूपेंद्र रजक (23) सागर चौराहे पर पोहा का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि छह मई को परिवार के लोग लुहारी गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में भूपेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।

पड़ोस में खेल रहे बच्चों ने उसे उल्टी करते देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। झांसी में पोस्टमार्टम के बाद शव का कोंच में अंतिम संस्कार किया गया। छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें