फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने रस्सी का फंदा लगा जान दी

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां जब कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भारत सिंह का पुत्र अभिषेक (19) रविवार शाम कमरे में लेटा था। मां शकुंतला खाना बना रही थीं। खाना खाने के लिए मां ने आवाज लगाई तो कमरे से कोई उत्तर नहीं आया। इस पर वह जब कमरे में पहुंचीं तो फंदे पर पुत्र का शव लटका देखकर उनकी चीख निकल गई।
पिता ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बेल्डिंग का काम करता था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से मां शकुंतला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें