आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास हाइवे खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक उसमें फंस गया। हेल्पर भी घायल हो गया। आटा थाना पुलिस पहुंची और दो घंटे बाद केबिन काटकर चालक को निकालकर मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
आटा कस्बा निवासी डंपर चालक जीतू (29) सोमवार को हेल्पर चमारी गांव निवासी कुलदीप (26) के साथ कानपुर से गिट्टी खाली कर झांसी जा रहा था। जैसे ही डंपर आटा थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास पहुंचा, तभी लखनऊ से ग्वालियर के लिए केमिकल पाउडर लाऐकर खड़े ट्रक में चालक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तबरदस्त थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चालक जीतू केबिन में फंस गया। जबकि हेल्पर भी घायल हो गया। सूचना पर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह पांच बजे हुए हादसे में फंसे चालक को दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर निकाला और मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उसकी दो छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी पूनम, मां कैलाशी, पिता कल्लू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को भभुआ मजार होते हुए निकाला। फिर क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
आटा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल की की जा रही है।