फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी है। युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव निवासी देव सिंह (35) ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह वह काम पर गया था। शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा और फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दो बच्चे हैं। परिजन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी रोशनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें