उरई। युवक ने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर हुक से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर में परिजन कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने परिजनों संग मिलकर दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मोहित वर्मा (30) रविवार को पत्नी रिचा वर्मा के साथ झांसी गए थे। किसी काम के चलते पत्नी वहीं पर रुक गईं, जबकि मोहित उरई लौट आए। शाम को खाना खाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई ने बताया कि वह शराब के लती थे। उनके एक पुत्र है। वह बिजली फिटिंग का काम करते थे। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी रितू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।