फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: युवक ने पशुबाड़े में फंदा लगाकर जान दी, तीन माह से चल रहा था गुमसुम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: अकनीवा गांव में दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक ने घर के पास पशुबाड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन माह से गुमसुम चल रहे मृतक के परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक उत्तम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में युवक ने घर के पास स्थित पशुबाड़े में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब वहां पहुंचे, तो फंदे पर शव लटका देखा। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। नदीगांव थाना क्षेत्र के अकनीवा गांव निवासी उत्तम सिंह (35) ने मंगलवार को घर के पास स्थित पशुबाड़े में जाकर आत्महत्या कर ली।  परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन

तीन माह पहले ही घर आया था। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। वह कुछ दिन से गुमसुम था, लेकिन पूछने पर भी किसी को कोई वजह नहीं बता रहा था। परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी पिंकी सहित अन्य परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें