एट। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी सत्येंद्र परिहार (25) गुरुवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और उसने गांव के ही पास निकली रेलवे लाइन से किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पिता विनोद ने बताया कि वह इकलौता था। उसके दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।