फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विधवा संग किया कई बार दुष्कर्म, बेटी से भी की छेड़खानी

Sat, 07 Dec 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। विधवा ने युवक पर कई वर्षो से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि गुरुवार को आरोपी ने जब बेटी के साथ छेड़खानी की तो उसका धैर्य जवाब दे गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति की मौत हो जाने पर वह अपनी बेटी के साथ रहती है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके साथ पिछले तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। कुछ दिन से वह उसकी बेटी के साथ भी अश्लीलता करने लगा है। आरोप है कि गुरुवार रात युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और उसकी नाबालिग बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। पुत्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें