फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कल के अभियंता ने एसडीएम को पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जल संस्थान के पंप ऑपरेटर व पाइप लाइन की मरम्मत के काम लगे कर्मियों को नौ महीने से पारिश्रमिक नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है। इस बारे में जलकल अभियंता ने एसडीएम गुलाब सिंह को पत्र लिखकर कर्मचारियों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में जल संस्थान के पंपों से पेयजल की आपूर्ति होती है। इसके अलावा पाइप की मरम्मत के लिए भी संविदा पर श्रमिकों को रखा गया है। जलकल अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने एसडीएम गुलाब सिंह को पत्र भेजकर कहा है कि तहसील जालौन के तहत एक नगरीय इकाई एवं चार ग्रामीण योजनाओं का संरक्षण जल संस्थान द्वारा किया जाता है। इसमें संविदा व ठेके पर पंप ऑपरेटरों एवं पाइप लाइन की मरम्मत के लिए श्रमिकों को रखा गया है, जिन्हें 9 महीने से पारिश्रमिक नहीं मिला है, जिससे वह परेशान परेशान हैं। इन संविदा कर्मियों ने शीघ्र ही भुगतान नहीं होने पर कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा होता है तो नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इससे कानून व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ना संभव है। इसलिए संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक का जल्द भुगतान कराए जाने की मांग अभियंता ने एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें