डीवीसी पुस्तकालय में मुद्रा प्रदर्शनी देखते एडीएम
- फोटो : ORAI
उरई। डीवी कालेज में ‘मिलिए गांधीजी और शास्त्री जी से’ विषय पर उनसे संबंधित डाक टिकटों, नोटों और चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी से संबंधित इस चित्र प्रदर्शनी में जो अद्भुत और दुर्लभ संग्रह दिखाए गए हैं, वे हमारी विरासत के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को बताते हैं।
समिति के उपाध्यक्ष डॉ. हरिमोहन पुरवार और प्राचार्य डॉ. तारेश भाटिया ने कहा कि आज का दिन दोनों महापुरुषों के जीवन से सीखने और अपनी विरासत को जानने के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुहम्मद अयूब खान, संध्या पुरवार, माधुरी रावत, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. वीके यादव, डॉ. अलकारानी पुरवार, डॉ. एचके श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र चौहान, डॉ. नमोनारायण, डॉ. सर्वेश शांडिल्य, डॉ. नीति कुशवाहा, डॉ. केके निगम आदि मौजूद रहे।