फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उद्योगकर्मी एक्सप्रेस अब उरई में पांच मिनट रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई स्टेशन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने वलसाड-कानपुर सेंट्रल-वलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12943-44) के उरई स्टेशन पर ठहराव का समय दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। नई व्यवस्था ट्रेन नंबर 12943 के लिए वलसाड से 16 सितंबर और ट्रेन नंबर 12944 के लिए कानपुर से 19 सितंबर से प्रभावी होगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार वलसाड-कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12943) दोपहर 3:28 बजे उरई स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहरने के बाद 3:33 बजे रवाना होगी। वहीं पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन का संशोधित समय शाम 4:08 बजे आगमन और 4:10 बजे प्रस्थान रहेगा। वापसी दिशा में कानपुर-वलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12944) सुबह 9:39 बजे उरई पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 9:44 बजे रवाना होगी।
उरई स्टेशन पर कम ठहराव के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती थी। यात्रियों की ओर से लंबे समय से ठहराव का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें